वेद प्रचार मंडल द्वारा वैदिक सत्संग .
*लुधियाना, 16 दिसम्बर (ललित बेरी)
*वेद प्रचार मण्डल लुधियाना पश्चिम द्वारा श्री ज्योति स्वरूप कम्बोज एवं श्रीमती अनिता कम्बोज के संयोजकत्व में स्थानीय न्यू प्रोफेसर कालोनी में वैदिक सत्संग का आयोजन किया गया। समारोह यज्ञ से आरंभ हुआ जिसकी अग्नि श्री भरत कम्बोज तथा श्रीमती प्रिया कम्बोज ने प्रज्जवलित की। यज्ञ को सम्पन्न कराते हुए मण्डल के संस्थापक श्री रोशन लाल आर्य कहा कि मनुष्य को जीवित रहने के लिए सबसे ज्यादा वायु की आवश्कता है। वायु जितनी शुद्ध होगी, उतना ही मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसलिए वेदों के अनुसार वातावरण को स्वच्छ रखने के लिये यज्ञ सबसे अच्छा साधन है। श्री विपिन शर्मा ने प्रभु भक्ति के भजन प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।श्री दीपक कम्बोज, श्री अमरजीत कम्बोज सी ए, श्री सोभा राम कम्बोज, श्री वीरान धीर, श्री दिनेश दुआ एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सत्संग में भाग लिया।*
