संस्कार भारती की लुधियाना इकाई की बैठक हुई .

लुधियाना - संस्कार भारती लुधियाना इकाई की कार्यकारिणी की विशेष बैठक का आयोजन संस्थान के कार्यालय मलेरकोटला हाउस सिविल लाइन में किया गया। बैठक का उद्देश्य नयी कार्यकारिणी का गठन‌ , श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत युवा वर्ग को मुख्य भूमिका में लाने के लिए प्रोत्साहन आदि विषयों पर विचार विमर्श करना था। बैठक की अध्यक्षता संस्कार भारती की अखिल भारतीय साहित्य संयोजक समिति सदस्या- पंजाब प्रदेश साहित्य संयोजिका  तथा लुधियाना इकाई की संस्थापक व संरक्षक डॉ.बबीता जैन ने की। उन्होंने संस्कार भारती के उद्देश्य , संकल्पना �"र संरचना पर विस्तृत चर्चा की। अध्यक्ष नाटककार प्रदीप शर्मा ने बैठक का आगाज संस्कार भारती ध्येय गीत से किया। कोषाध्यक्ष समाज सेवक  राकेश जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को समाज कल्याण प्रकल्पों के लिए आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। लुधियाना इकाई की साहित्य संयोजिका डॉ. वेणु सतीश कांत ने काव्य संगोष्ठियों के आयोजन करने की बात कही।गिनिज़ बुक आफ रिकार्ड विजेता चित्रकार  जसप्रीत मोहन‌ ने चित्रकला कार्यशाला �"र प्रदर्शनी लगाने की जिम्मेदारी ली । युवा विभु मौदगिल ने कला मेला लगाने की पेशकश की �"र संस्कार भारती के उद्देश्य की सफलता के लिए कार्य करने‌ का संकल्प लिया।