Ved Parchar Mandal Organises Yajna.

Lalit Berry

लुधियाना, 30 जुलाई,

   विश्व शांति तथा सर्वस्व की भलाई हे वेद प्रचार मण्डल लुधियाना द्वारा डी ए वी पब्लिक स्कूल भाई रणधीर सिंह नगर लुधियाना में  यज्ञ का आयोजन किया गया जिसे मण्डल के प्रांतीय महासचिव श्री रोशन लाल आर्य ने सम्पन्न कराया। यज्ञ की अग्नि श्रीमती जे. के.सिद्दु, प्रिंसिपल ने प्रज्ज्वलित की।यज्ञ का महत्व बताते हुए श्री रोशन लाल आर्य ने कहा कि यज्ञ से वातवरण शुद्ध �"र पवित्र होता है। उन्होंने कहा कि जो अनुष्ठानिक यज्ञ करते हैं, वे यज्ञ के वास्तविक रहस्य की नही समझते। हवनकुंड में अग्नि प्रज्वलित करके वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दे देना - इतने मात्र को यज्ञ नहीं कहते। यज्ञ करते समय यदि हमारे मन सांसारिक उलझनों में फंसा हुआ है तो इस यज्ञ निरर्थक है। 

    श्री आर्य ने कहा कि विद्वान लोग यज्ञ से यज्ञ को उत्तपन्न कर लेते हैं। इसका सीधा अर्थ है कि भौतिक यज्ञ जो सामने अग्नि के रूप में दिख रहा है उससे आध्यात्मिक यज्ञ को अपने भीतर उत्पन्न कर लेना वास्तविक यज्ञ है।बाहर हो रहा यज्ञ तो प्रतीक मात्र है, रूपक है। बहार हो रहे यज्ञ में अग्नि की लपटें उठ रही हैं, हमारे भीतर भी ऊपर उठने की लपट पैदा हो। अग्नि से गर्मी �"र ज्योति निकल रही है, हमारे भीतर भी आत्मिक ज्योति का प्रकाश हो। हमें कोई कितना भी पतन की �"र ले जाने का यत्न करे, हम पतन के मार्ग का अवलम्बन न करें।

   प्रिंसिपल जे के सिद्धू ने श्री रोशन लाल आर्य का धन्यवाद करते हुए कहा कि अध्यापकों को छात्रों में संस्कार रोपित करने चाहिए।  छात्रों के सुखद भविष्य के लिए, विश्व शान्ति �"र सर्वस्व के भले के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञ में  स्टाफ ने श्रद्धा पूर्वक  आहुतियां भेंट की