3 अगस्त को दरबार ए महाकाल में होगी शिव संध्या .

LALIT BERRY

लुधियाना 2 अगस्त : सावन के पवित्र महीने में सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से साधक के सभी कष्टों का निवारण होता है उपरोक्त बाते श्रीहिन्दू तख्त के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता व  अनन्य शिव भक्त ज्योति कुमार ने बताई उन्होंने बताया कि महकाल की फ़ौज द्वारा 3 अगस्त को शाम  7.30 बज़े से शिव इच्छा तक स्थानीय सिविल लाइन्स मुक्तिधाम शिवालय में महाकाल की महिमा नामक शिव संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भोले के प्रिय जगमो व धार्मिक गायक बलबीर मानक द्वारा महाकाल की महिमा का गुणगान किया जाएगा मेहता व ज्योति ने बताया कि सावन महीने में आस्थापूर्वक शिवलिंग पर जल व बेलपत्री चढ़ाने से कष्टों का निवारण व प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।इस अवसर पर महाकाल की फ़ौज अजय शर्मा , राजीव कुमार , विक्रम आनंद ,अरुण कुमार , अशोक  कुमार , नीरज कुमार , एसके हांडा , आशु मेडिकल , नय्यर व अन्य भी उपस्थित थे ।