Vedic Lecture Competitipn.

Balwinder Singh Raju

लुधियाना 3 अगस्त, :

        वेद प्रचार मण्डल लुधियाना के सौजन्य से इंटरनैशनल ब्लिक सी. सै. स्कूल, संधू नगर,  लुधियाना में  स्कूल के डायरेक्टर श्री एस सी गुप्ता के मार्ग दर्शन में वैदिक भाषण प्रीतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रिं. सुमन अरोड़ा ने की।      

       समारोह के मुख्य अतिथि श्री रोशन लाल आर्य प्रांतीय महासचिव वेद प्रचार मंडल पंजाब ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अंदर मानवीय गुणों  को विकसित करें।  उन्होंने कहा कि दुर्गुणों को छोड़कर सद्गुणों को धारण करें ताकि वह एक अच्छे इन्सान बन सकें। उन्हें शारीरिक, सामाजिक और आत्मिक उन्नति के लिए पुरषार्थ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव शरीर परमात्मा  द्वारा दिया गया सबसे अनमोल उपहार है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। हमें शुद्ध सात्विक भोजन करना चाहिए। प्रति दिन शारिरिक श्रम भी करना चाहिए और खेलों में भाग लेवें।

       इस प्रीतियोगिता में छात्रों ने माता पिता एवम गुरु का सम्मान, वसुधैव कुटुम्बकम, धरा का आधार नारी, नर हो न निराश करो मन को, भाग्य और पुरुषार्थ, आरोग्य जीवन की प्रथम सीढ़ी संयम, मोबाइल इंटरनेट का सदुपयोग, धर्म का वास्तविक स्वरूप, पर्यावरण एवम यज्ञ, राष्ट्रीय अस्मिता का आधार हिंदी, जन जागृति के नायक महाऋषि दयानन्द सरस्वती, आधुनिक युग में नैतिक मूल्यों की उपयोगिता विषयों पर भाषण दिए। इस प्रीतियोगिता में अभय पठानिया, अंशिका पठानिया तथा महक क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर रहे। प्रिंसिपल सुमन अरोड़ा ने विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।

      श्रीमती सुमन अरोड़ा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति के प्रति जाग्रत करना पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ छात्रों को संस्कारित करने का कार्य भी स्कूल द्वारा किया जाता है। उन्होंने ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि  जो कुछ भी हमने सुना है, उस पर हम अमल करें, तभी हमारा जीवन सार्थक हो सकता है। इस अवसर पर  प्रबंध समिति की ओर से स. बलजिंदर सिंह संधू, श्रीमती रूपिंदर कौर संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे।