दिव्यांगों की सहायता करना हमारा सामाजिक कर्तव्य : राकेश जैन.
लुधियाना, 25 सितम्बर (वर्मा) - 2005 से निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांगों ाकी सहायता के लिए एक कैंप का आयोजन देव अस्पताल, 32 सेक्टर,चंडीगढ़ रोड के सर्जन डॉ पवन ढींगरा की देखरेख में आयोजित किया गया इस कैंप में पोलियो ग्रस्त एवं टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर से पीड़ित मरीज के 12 ऑपरेशन किए गए, कैंप के संयोजक भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी राकेश जैन ने बताया संस्थान 2006 से निरंतर दिव्यांगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समाज के दान वीरों के सहयोग से निभा रहा है समाज के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं दानवीर परिवारों के सहयोग के बिना यह इतना बड़ा सामाजिक कार्य असंभव है, आज 3000 से ज्यादा दिव्यांगों की मदद जैसे पोलियो ग्रस्त एवं टेढ़े-मेढ़े हाथ पांव से पीड़ित मरीज के निशुल्क ऑपरेशन, बनावटी अंग, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर ,कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीन, आंखों के ऑपरेशन एवं दिव्यांग भी बने आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा उन्हें टूलकिट देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है इसके अलावा आठ अन्य सेवा प्रोजेक्टओं के ऊपर भी संस्थान द्वारा कार्य किया जा रहा है और भविष्य में इन सेवा कार्यों को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा, इस मौके पर डॉ पवन ढींगरा ने बताया वे 2007 से निरंतर भगवान महावीर सेवा संस्थान एवं भारत विकास परिषद के साथ मिलकर यह मानव सेवा का कार्य करने में सहयोग कर रहे हैं, इस मौके पर डॉ पवन ढींगरा को उत्कृष्ट मानव सेवा रत्न अवार्ड से भी नवाजा गया, इस मौके पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन उपाध्यक्ष राजेश जैन सह मंत्री सुनील गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य राम जैन आदि अन्य उपस्थित थे
