शिमलापुरी क्षेत्र में समाज कल्याण परिसर में वरिंदर सिंह टिवाणा के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान.
लुधियाना (कुनाल जेतली ) -आज डॉ. डी.एन. कोटनिस हेल्थ एंड एजुकेशन सेंटर, लुधियाना के तहत प्रोजेक्ट सीपीएलआई और ओडीआईसी द्वारा एक स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। यह अभियान शिमलापुरी क्षेत्र में समाज कल्याण परिसर में स. वरिंदर सिंह टिवाणा के नेतृत्व में शुरू हुआ। डॉ. इंदरजीत सिंह ढींगरा (डॉ. कोटनिस अस्पताल के निदेशक) ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और देश के लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी और उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया। संस्था के अन्य सदस्य- डॉ. रघुबीर सिंह, श्री दरबारा सिंह, गगनदीप कौर (क्षेत्र समन्वयक), शरणजीत कौर, मनीषा, महेश, अमन, वैशाली, वंदना, रितिका, नितांश, राजन ने अभियान में भाग लिया और इस अभियान में योगदान दिया।
