उद्योगपति सुरेश जैन ने दिव्यांगों को ट्राइसाईकिल भेंट कर मनाया जन्मदिन .

लुधियाना 7 अक्तूबर (वर्मा) - 2005 से निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से  निशुल्क दिव्यांगों के लिए कैंप का आयोजन जैन स्थानक, सिविल लाईन के प्रांगण में आयोजित किया गया, सर्वप्रथम सामूहिक महामंत्रकर के उच्चारण के उपरांत संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश  जैन ने बताया आज का कार्यक्रम संस्थान के मुख्य सहयोगी, पैटर्न सदस्य, सुरेश जैन (सुधर्मा क्लॉथिंग प्राइवेट लिमिटेड )के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित किया गया है आज के इस कार्यक्रम में इस परिवार मीनू जैन, यशिका जैन के सहयोग से 6 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 3 जरूरतमंदों को कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीन आदि वितरण की गई सुरेश जी वह इनका परिवार हमेशा संस्थान के सभी मानव सेवा के  कार्यों में बढ़कर सहयोग देने का संकल्प ले चुका है और निरंतर इनकी बहुमूल्य सेवा संस्थान को हमेशा प्राप्त होती रहती है सुरेश जैन सामाजिक क्षेत्र में एवं औद्योगिक क्षेत्र में एक सक्रिय व्यक्तित्व के नाते जाने जाते हैं  दयावान, धार्मिक, दानशीलता के क्षेत्र में अपनी एक अद्भुत पहचान रखते हैं, आज संस्थान की ओर से इन्हें जन्मदिन की खूब-खूब बधाई, सुरेश जैन ने संस्थान का आभार व्यक्त किया और हमेशा सहयोगी बनकर संस्थान के  साथ जुड़े रहने का संकल्प भी किया आज इस मौके पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन ,सहमंत्री सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रमा जैन, विनोद देवी सुराणा, रेनू जैन, आदि गणमान्य उपस्थित थे