बिना दवाई के नसों की बीमारियों का फ्री कैंप 10 दिसंबर, मोती नगर में - राकेश जैन.
लुधियाना (इंद्रजीत) - भगवान महावीर सेवा संस्थान एवं सेवा भारती द्वारा सामूहिक रूप से स्व. त्रिलोकचंद जी गर्ग की स्मृति में बनाए गए न्यूरोथेरेपी उपचार केंद्र, मोती नगर, नजदीक ठेके वाली गली,में दिनांक 10, दिसंबर दिन रविवार ,सुबह 08 बजे से 12:30 बजे तक निशुल्क न्यूरोथेरेपी कैंप का आयोजन किया जा रहा है इस कैंप के लिए आज एक मीटिंग का आयोजन टैगोर नगर, पुष्पा धर्मशाला में किया गया कैंप के इंचार्ज प्रसिद्ध न्यूरोथैरेपिस्ट डॉक्टर करमजीत सिंह ने बताया इस कैंप में बिना दवाई के नसों को दबाकर जैसे सर्वाइकल ,बैकपेन, घुटनों का दर्द आदि अन्य बीमारियों की बिल्कुल निशुल्क थेरेपी की जाएगी उन्होंने बताया सेवा भारती द्वारा देश भर में ऐसे 100 से ज्यादा केंद्र चलाए जा रहे हैं टैगोर नगर में चल रहे केंद्र में डेढ़ लाख से ज्यादा मरीजों को इस थेरेपी द्वारा उपचार किया जा चुका है और निरंतर सेवा जारी है आज टैगोर नगर में जानकारी हेतु प्रचार प्रसार सामग्री रिलीज की गई इस मौके पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, डॉक्टर करमजीत सिंह, विक्रांत गर्ग,नवदीप सिंह, राहुल रॉय ,सिमर जीत सिंह, निखिल कुमार, पुष्पेंदर कुमार, आदि उपस्थित थे
