भगवान महानवीर सेवा संस्थान महिला शाखा द्वारा मासिक राशन वितरण समारोह आयोजित .

लुधियाना (इंद्रजीत) : महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी की ओर से 94 वां मासिक राशन वितरण का आयोजन जैन स्थानक, सिविल लाइन के प्रांगण में सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद शुरू किया गया महिला शाखा की चेयरपर्सन आदर्श जैन, राकेश जैन, अध्यक्ष :- भगवान महावीर सेवा संस्थान ने बताया आज के  मासिक राशन वितरण का  लाभ कंगारू ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के संस्थापक स्व. श्री जानकी दास जी जैन की पुण्य स्मृति में नीलम जैन, विश्वा जैन ,अरिहंत जैन परिवार की ओर से एवं लुधियाना का प्रसिद्ध उद्योगपति एवं दानवीर परिवार जैन सतीश होजरी परिवार के रजनी- सुरेश  जैन परिवार की ओर परम पूज्य माता स्व.विद्यावती जैन की पुण्य स्मृति में 75 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरण किया गया यह दोनों परिवार मानव सेवा के कार्यों में हमेशा अपने बुजुर्गों द्वारा दिखाए हुए सेवा के  मार्ग को अपनाते हुए हमेशा समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तन मन धन से सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं यह  दोनों परिवार आज समाज में दानवीर परिवार के नाम से जाने जाते हैं आज नीलम जैन (कंगारू ग्रुप) को महिला शाखा की ओर से एवं भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से अवार्ड ऑफ ऑनर और माला अर्पित कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया इस मौके पर महिला शाखा चेयरपर्सन आदर्श जैन, अध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री विनोद देवी सुराणा, सविता जैन, रमा जैन, मंजू जैन, मुक्त जैन, नेहा जैन , भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन,  आदि अन्य गणमान्य उपस्थित थे