जय श्री राम के जयघोष से लुधियाना का रेलवे स्टेशन गुंजायमान हो उठा.

 


*पठानकोट से श्री अयोध्या धाम के लिए गयी विशेष आस्था ट्रेन के यात्रियों का जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया*। 


लुधियाना 9 फरवरी (इंदरजीत) + भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा लुधियाना द्वारा पठानकोट से श्री अयोध्या धाम के लिए गयी विशेष आस्था ट्रेन का जब लुधियाना पहुंचीं तो भाजपाईयों द्वारा फूलों की वर्षा करके ढोल बजाकर स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने श्री अयोध्या धाम के लिए जा रही तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ट्रेन में बैठें यात्रा को लेकर सभी में उत्साह देखा जा रहा था। तीर्थ यात्रियों के उत्साह को देखते हुए भाजपाइयों ने ट्रेन चालक व श्री अयोध्या धाम जा रहे कुछ यात्रियों का माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जय श्री राम के जयघोष से लुधियाना का रेलवे स्टेशन गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश के पूर्व महामन्त्री मंजीत सिंह राय,जीवन गुप्ता,परवीन बंसल,भाजपा प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल,मीडिया पेनलिस्ट गुरदीप सिंह गोशा,राकेश कपुर,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा,जिला सचिव सुमित टंडन,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार, प्रवक्ता नीरज वर्मा,संजीव चौधरी,वरिंदर सहगल,साबिर हुसै,अरुण कुमरा,पूर्व पार्षद इन्दर अग्रवाल,विपन विनायक,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,महामंत्री साहिल दुग्गल,बी सी मोर्चा के प्रधान जसविंदर सिंह सग्गू, किसान मोर्चा के प्रधान सुखदेव सिंह गिल, एस सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजिंदर हंस,विनीत पाल मोंगा,लीगल सेल के प्रधान के जी शर्मा,कल्चर सेल के प्रधान अनिल मित्तल,मंडल प्रधान मनु अरोड़ा,मुकेश गौतम,सुनीता शर्मा,दीपक जोहर,लोकेश मगु,मुकेश ठाकुर, डा.प्रदीप सैनी,हिमांशु मेहरा,हिमांशु शर्मा आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।9