स्पोर्टकिंग (सौभाग्य सेल्स) के प्रांगण में मेडिकल कैंप का आयोजन.

 

लुधियाना, 24 फरवरी : स्पोर्टकिंग (सौभाग्य सेल्स) के साहनेवाल प्रांगण में एक मेडिकल कैंप का  आयोजन किया गया जिस में फोर्टिस अस्पताल के  डॉक्टरों की एक टीम ने 250 से अधिक कर्मचारियों का निरीक्षण व इलाज किया।   


कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुनीश अवस्थी, डायरेक्टर नरेश जैन, जनरल मैनेजर  राजीव तिवारी व डीजीएम अनिल खुराना की देखरेख में मेडिकल टीम ने इस कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर, ह्रदय व आँखों के रोगों की पहचान के लिए कर्मचारियों की जांच की। इस कैंप में जांच के लिए ईसीजी का भी प्रबंध किया गया था, जिस से रोगियों की जांच में बहुत सुविधा रही।     


मेडिकल टीम में  डॉ परनीत कौर (मेडिकल अफसर) और रवि चोपड़ा (ऑप्थल्मोलॉजी तकनीशियन) शामिल थे।  चिन्हित रोगियों को इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।


इस अवसर पर मेडिकल टीम द्वारा उपस्थित लोगों को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। यह बताया गया कि निश्चित अंतराल के पश्चात जांच अवश्य कराई जानी चाहिए ताकि किसी भी बीमारी का प्रथम चरण पर पता लगा कर इलाज किया जा सके। इस प्रक्रिया से कई किस्म की भयानक बिमारियों से बचा जा सकता है।


इस अवसर पर अवस्थी परिवार से अंजलि अवस्थी,ध्रुव अवस्थी व महक अवस्थी भी उपस्थित थे। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुनीश अवस्थी ने बताया कि ऐसे मेडिकल कैंप भविष्य में भी आयोजित किये जाते रहेंगे।