तीन दिवसीय एक्यूपंचर शिविर लगाया .

लुधियाना  (मनिंदर) : आज डॉ. कोटनीस एक्यूपंक्चर अस्पताल, सलेम टाबरी द्वारा शहीद ए आज़म स. भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर न्यू आजाद नगर वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से न्यू आजाद नगर, बहादुर के रोड, पर मुफ्त तीन दिवसीय एक्यूपंक्चर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन विधायक स. दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला जी) के द्वारा किया गया। कैंप में ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध एक्यूपंक्चर के माहिर डॉ. तिलक कालरा ने विशेष रूप से पधार कर मरीजों का इलाज किया। कैंप का आयोजन स. सुरेंद्र सिंह शिंदा (प्रधान, न्यू आजाद नगर वेलफेयर सोसाइटी) द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर विधायक भोला जी ने बोलते हुए कहा कि आज हमारी कौम के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम पंजाब को एक समृद्ध तथा नशा मुक्त राज्य बना सके। उन्होंने डॉक्टर इंद्रजीत सिंह तथा उनकी टीम स. सुरेंद्र सिंह (शिंदा) का उनके इलाके में लोगों का मुफ्त इलाज करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा लोगों को एक्युपंचर थेरेपी जो की पूर्ण रूप से ड्रग्लेस थेरेपी है के द्वारा इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया। कैंप में 95 से ज्यादा लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा की लगभग 70% बीमारियों में दवाइयां के लेने की आवश्यकता नहीं होती परंतु फिर भी लोग दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं जिससे शारीरिक नुकसान तो होता ही है तथा लोगों की दवाइयां के ऊपर जिंदा रहने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है जो की बहुत ही चिंता का विषय है। एक्युपंचर जो की संपूर्ण रूप से दवाई रहित चिकित्सा पद्धति है के द्वारा हम बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकते हैं तथा यह बहुत ही किफायती भी है। कैंप में डॉ. तिलक कालरा, डॉ रघुवीर सिंह, सतपाल सिंह, तनुजा, आसिफ, आदि ने अपनी मुफ्त सेवाएं दी। कैंप को सफल बनाने में स. मेजर सिंह, गुरदीप सिंह, लकी, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, संदीप शर्मा, तरसेम चंद, रविंद्र सिंह, संतराम आदि ने अपना विशेष योगदान दिया।