दुखद : स्कूली बस हादसे में 6 बच्चों की मौ*त,4 बच्चें एक ही गांव के ,दो सगे भाई भी शामिल.
#हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया#
महेंद्रगढ़ : जिले में पड़ने वाले गांव झाड़ली को स्कूली बस के साथ हुए सड़क हादसे ने झकझोर कर रख दिया है।इस हादसे में कुल 6 बच्चों की मौत हुई थी , जिसमे से 4 बच्चें एक ही गांव के थे। जिसमे दो सगे भाई भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार में ये दोनों ही बच्चे थे। वहीं गुरूवार शाम को गमगीन माहौल के बीच चारों बच्चों का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मरने वालों में दो सगे भाइयों में एक का नाम अंशु उम्र 13 साल तो वहीं दूसरे का नाम यशु उम्र 15 साल थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री सीमा पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी पहुंचे।
महेंद्रगढ़ जिले के गांव झाड़ली में स्कूली बस के साथ हुए सड़क हादसे में एक ही गांव के 4 बच्चों की मौत से पुरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। बीते दिन एक निजी स्कूल बच्चों से भरी बस का भयंकर एक्सीडेंट हो गया जिसमे एक ही गांव के कुल चार बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में से दो बच्चें सगे भाई थे। मरने वालों में दो सगे भाइयों में एक का नाम अंशु उम्र 13 साल तो वहीं दूसरे का नाम यशु उम्र 15 साल थी। गुरूवार को गमगीन माहौल के बीच गांव के श्मशान घाट के बीच मरने वाले बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हानी गांव के पास सुबह करीब 8 बजे हुए इस हादसे में गांव झाड़ली निवासी सत्यम उम्र 16 वर्ष , युवराज उम्र 14 वर्ष और दो सगे भाइयों के साथ साथ गांव घरौंदा निवासी वंश उम्र 14 साल और रिंकी उम्र 16 वर्ष की मौत हुई थी। ये सभी किसान परिवार के बच्चे हैं।अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री सीमा पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी पहुंचे। वहीं गांव वाले स्कूल प्रशासन पर लापरवाही करने के बड़े आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
