मामूली सी कहासुनी होने गोली मार कर फरार हुए दो युवकों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार.

 

#एमजी रोड पर स्थित एक क्लब में पेश आयी थी वारदात#



गुरुग्राम : साइबर सिटी के एमजी रोड पर नाइट क्लब के बाहर एक युवक को मामूली सी कहासुनी होने गोली मार कर फरार हुए दो युवकों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया की माने तो 6 अप्रैल को पुलिस चौकी एमजी रोड में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल दिल्ली से एक सूचना मिली की एक युवक घायलावस्था में अस्पताल में दाखिल हुआ है। सूचना पाकर पुलिस चौकी एमजी रोड की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां पर घायल युवक ने पुलिस टीम को बतलाया कि वह रात को दो बजे अपने दोस्त के साथ एमजी रोड पर स्थित एक क्लब में गया था, जहां पर कुछ युवको के साथ कहासुनी हो गई। जब वह क्लब से बाहर आए तो MG मेट्रो स्टेशन के पास उन लड़कों ने इन पर हमला कर दिया तथा एक लड़के ने गोली चला दी, जो पैर में लगी। इस शिकायत पर थाना डीएलएफ सेक्टर-29 की पुलिस ने आईपीसी की धार 323, 307, 34 व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

मामला दर्ज करने के बाद क्राइम यूनिट मानेसर व डीएलएफ फेज-4 की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को दिल्ली से काबू किया। आरोपियों की पहचान संदीप व प्रेम के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बतलाया कि संदीप, प्रेम व उनका एक अन्य साथी MG रोड गुरुग्राम में स्थित क्लब में गए थे,  जहां पर उनकी शिकायतकर्ता व उसके साथियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई थी, जिसके कारण आपस में कहासुनी हो गई। उसके बाद वह सभी क्लब से बाहर आ गए। क्लब से बाहर आने पर शिकायतकर्ता ने संदीप को ईंट फेंककर मारी तो संदीप ने गोली चला दी,जो शिकायतकर्ता के पैर में लगी।