फरीदाबाद जिला प्रशासन ने अनफिट स्कूल बस के चालान और उन्हें इंपाउंड करने का अभियान चलाया.

 

#पुलिस और जिला प्रशासन नियमों का पालन न करने वाली बसों की जांच कर रहे#


फरीदाबाद : दो दिन पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए बस हादसे के बाद आज दूसरे दिन भी फरीदाबाद जिला प्रशासन ने अनफिट स्कूल बस के चालान करने और उन्हें इंपाउंड करने का अभियान चलाया। जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी 6  बसों को इंपाउंड किया। फरीदाबाद के जिला डिप्टी कमिश्नर स्वयं इस अभियान को देख रहे हैं। काल रती विभाग ने यह अभियान चलाया था और नियमों का पालन न करने वाली 5 बसों को इंपाउंड किया था। दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के अलग अलग हिस्सों का है, जहां पुलिस और जिला प्रशासन नियमों का पालन न करने वाली बसों की जांच कर रहे हैं। फरीदाबाद के डीसी ने बताया कि अब रोजाना चलेगा इसी तरह अभियान और अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई। उन्होंने बताया कि आज 6 स्कूल बसों को इंपाउंड किया है जबकि आरटीआई विभाग ने फरीदाबाद में कल पांच बसों को इंपाउंड किया था। डीसी की माने तो किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।