प्रभनूर कौर ने पाया सिटी टॉपर्स की सूची में दूसरा स्थान, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, लुधियाना ने शैक्षणिक जीत का जश्न मनाया.
लुधियाना - मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल (एमआरआईएस), लुधियाना, में बारहवीं की मेधावी छात्रा प्रभनूर कौर ने सिटी टॉपर्स की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल ने इस शानदार उपलब्धि की घोषणा करते हुए छात्रा की जीत का जश्न मनाया। छात्रा ने 'नॉन-मेडिकल' स्ट्रीम के साथ ये सफलता पाई है।
प्रभनूर का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके कड़े परिश्रम और दृढ़ता का परिणाम है। छात्रा ने कैमिस्ट्री में 100, इंर्फोमेटिक्स प्रेक्टिस में 99, गणित में 98, अंग्रेजी में 97 और फिजिक्स में 90 अंक प्राप्त किए हैं। ये शानदार परिणाम छात्रा की शैक्षणिक योग्यता और उत्कृष्टता के साथ ही शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एमआरआईएस लुधियाना में ईडी, श्री गौरव राय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, "प्रभनूर की उपलब्धि हमारे छात्रों को बेहतरीन शैक्षणिक माहौल देने में पूरे एमआरआईएस समुदाय के सहयोगात्मक प्रयासों का एक उदाहरण है।"
एमआरआईएस लुधियाना की प्रिंसिपल श्रीमती अंजू धवन ने प्रभनूर कौर को शानदार परिणाम के लिए सराहना देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनके माता-पिता और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
स्कूल में आठवीं कक्षा में दाखिला लेने के बाद से, प्रभनूर ने लगातार असाधारण प्रतिभा और शैक्षणिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे छात्रों के लिए उच्च मानक स्थापित किया है। स्कूल की हेड गर्ल के रूप में, उन्होंने न केवल शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि अपने साथी छात्रों के लिए एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के तौर पर भी काम किया है।
