स्व. पूनम गुप्ता की याद में 180 मरीजों को दी निशुल्क दवाइयां - राकेश जैन.

लुधियाना (इंद्रजीत)- भगवान महावीर सेवा संस्थान के प्रबंधक डॉक्टर प्राण गुप्ता की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती पूनम गुप्ता की याद में उनके सुपुत्र अद्भुत गुप्ता - रिया गुप्ता (अमेरिका )ने अपने दादा दादी जनक राज गुप्ता, रक्षा गुप्ता की प्रेरणा से अपनी माता की पुण्य स्मृति  में निशुल्क मेडिकल कैंप के लिए भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया  आज स्व. श्रीमती पूनम गुप्ता की पुण्य स्मृति में एक विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन  किया गया इस कैंप में 85, से ज्यादा मरीजों का निशुल्क निरीक्षण परीक्षण, फ्री दवाइयां, फ्री चेकअप ,फ्री बीपी चेकअप, 60 मरीजो का फ्री शुगर चेकअप आदि के साथ-साथ अन्य कुछ जरूरी टेस्ट जरूरतमंद गरीब मरीजों के भी निशुल्क करवाएं, इसी के साथ साथ फेफड़ों की बिमारी से पीड़ित मरीजों 35 मरीजो  की फ्री जांच सपाईरो मीटर मशीन के  द्वारा सिप्ला कंपनी के सहयोग  से 180 मरीजो ने लाभ उठाया   संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया श्रीमती पूनम गुप्ता संगीत की महानायिका थी संगीत से बहुत लगाव था, ना जाने कितनी म्यूजिक एल्बम उन्होंने अपने जीवन काल में समाज को समर्पित की, आज उन्हीं के द्वारा प्रेरित 1 छोटे बच्चों का  स्कूल डॉ नेहा गुप्ता की देखरेख में  चलाया जा रहा है और अद्भुत गुप्ता जैसे बच्चे मां बाप से मिले संस्कारों को आगे बढ़ा कर और बच्चों को भी प्रेरित कर रहे हैं ऐसी एग्जांपल समाज में बहुत ज्यादा होनी चाहिए, डॉक्टर प्राण गुप्ता संस्थान की बैकबोन के रूप में अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग निरंतर दे रहे हैं और यथायोगिया आर्थिक सहयोग भी संस्थान को इनके परिवार से पिछले काफी लंबे अरसे से मिल रहा है ऐसे परिवारों की जितनी भी अनुमोदना की जाए उतनी ही कम है आज का यह कैंप  डॉ संदीप मिगलानी ,डॉ  प्राण गुप्ता, डॉ सुरेंद्र मदान, स्टर्लिंग लैब,  इस मौके पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ,कार्यकारिणी सदस्य रमा जैन, गोकुलेश गुप्ता, तानिया शर्मा, विशाल,अनिता, आदि अन्य उपस्थित थे।