राष्ट्र सेविका समिति द्वारा निकाला गया पथ संचलन.
लुधियाना (इंद्रजीत) - राष्ट्र सेविका समिति (पंजाब) का प्रवेश शिक्षा वर्ग 9 जून 2024 से लुधियाना में चल रहा है । इसमें पूरे प्रांत से उपस्थित सेविकाएं शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक रूप से शिक्षन प्राप्त कर रही हैं। इसी के अंतर्गत आज सेविकाओं" द्वारा पथ संचलन निकाला गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अखिल भारतीय महाविद्यालय तरुणी प्रमुख विजय जी तथा उत्तर क्षेत्र कार्यवाहिका चंद्रकांत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।
संचलन भारतीय विद्या मंदिर किचलू नगर से प्रारंभ होकर लॉर्ड महावीर चौक हैबोवाल की ओर से भूरी वाला गुरुद्वारा आरेवाली गली राम शरणम् चौक से भारतीय विद्या मंदिर विद्यालय तक संपन्न हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई । इससे सेविकाओं" का उत्साह वर्धन हुआ ।
घोष की धुन पर संचलन करती सेविकाएं संगठित शक्ति का परिचय दे रही थी । सभी सेविकाओं का एक ही सपना तथा र मातृभूमि कर्मभूमि देवभूमि आदि देशभक्ति के गीतो ने महानगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया । वर्ग अधिकारी रेणु शर्मा जी के सानिध्य में संचलन संपन्न हुआ ।
