महिला शाखा के मानव सेवा कार्यों के 100 महीने पूरे होने पर दिव्यांगों को दी जाएंगी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर , कानों की मशीन एवं सलाई मशीन - नीलम जैन.

 

लुधियाना।(इंदरजीत) : महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसाइटी की ओर से आज एक मीटिंग का आयोजन सिविल लाईन, जैन स्थानक में किया गया मीटिंग का शुभारंभ सामूहिक महा मंत्र नकार के उच्चारण के बाद  संस्थान की अध्यक्ष नीलम जैन एवं महामंत्री रिचा जैन ने बताया महिला शाखा का गठन आज से 100 महीने पहले जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक वाले दिन किया गया था, कुछ परिवारों की मदद से शुरु की गई इस महिला शाखा के अंतर्गत आज सैंकड़ों परिवारों को सहायता दी जा रही है जैसे विधवा एवं जरुरतमंद  परिवारों को मासिक राशन,  होनहार एवं गरीब बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक मदद,समय समय पर फ्री मेडिकल  कैंप , पर्यावरण संरक्षक के लिए पेड़ लगाना, सरकारी स्कूलों में वाटर कूलर,  बच्चों की जेल में उन्हें जरूरत अनुसार उनकी सहायता करना, त्यौहारों पर गिफ्ट देना,  एवं एक अच्छा नागरिक कैसे बने उसके लिए समय समय पर जाकर उनको मिलना और उनकी कौसलिंग करना, भारत सरकार  के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ मिलकर ट्रेनिंग प्राप्त किए हुए दिव्यांग भाई - बहनों को उनकी जरुरत के अनुसार उन्हें टूलकीट, आदि देना, और ना जाने कितने सेवा के प्रकल्प समाज के दानवीरों के सहयोग से किए जा रहे हैं इसी उपलक्ष पर 7 जुलाई दिन रविवार दोपहर 1:00 बजे दानवीर परिवारों को हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत के साथ-साथ दिव्यांग भाई बहनों को फ्री ट्राईसाइकल, व्हिचेयर ,कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीन, सिलाई मशीन,  आदि पहले से रजिस्टर्ड दिव्यांगों  को निशुल्क दी जाएंगी आज इस मौके पर  जानकारी हेतु प्रचार प्रसार सामग्री भी रिलीज की गई इस मौके पर महिला शाखा अध्यक्ष नीलम नीलम जैन, महामंत्री रिचा जैन, सह कोषाध्यक्ष रमा जैन, प्रचार प्रसार सचिव डॉक्टर बबिता जैन, कार्यकारिणी सदस्य  उपमा जैन,सुषमा जैन, रेनू जैन,निधि जैन,पूनम जैन,सोनिया जैन एवं भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन आदि उपस्थित थे।