भगवान* महावीर सेवा संस्थान *दिव्यांगों* का प्रति *अति* *संवेदनशील* *संस्था* है *आशीष* *कुल्लू*.
2005 से निरंतर समाज सेवा विशेष कर दिव्यांग भाई बहनों के प्रति अति संवेदनशील मानसिकता रखने वाली संस्था भगवान महावीर सेवा संस्थान देश भर में दिव्यांग भाई बहनों जो पोलियो ग्रस्त है एवं टेढ़े-मेढ़े हाथ पांव से पीड़ित हैं और पैसे का अभाव है उनके लिए निरंतर सेवा जारी है इन्हीं सेवाओ के चलते भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ पिछले तीन वर्षों से निरंतर जो दिव्यांग भाई-बहन भारत सरकार के मंत्रालय से ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके हैं लेकिन पैसे के अभाव के कारण ट्रेनिंग से संबंधित टूल्कित आदि अन्य समान लेने में असमर्थ हैं उन्हें निरंतर सहयोग दिया जा रहा है आज भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय नेशनल करियर सर्विस लुधियाना इकाई के सहायक निदेशक आशीष कुल्लू , गोपाल कृष्ण, व्यवसायिक अनुदेशक द्वारा संस्थान द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए एक प्रशंसा पत्र संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री डॉ बबिता जैन, कार्यकारिणी सदस्य रमा जैन,गुरदेव सिंह आदि को देते हुए आशीष कल्लू ने कहा मैं कितना भी आभार व्यक्त कर लूं संस्था का फिर भी बहुत कम है न जाने कितने वर्षों से लुधियाना में यह मंत्रालय काम कर रहा है लेकिन लगातार दिव्यांगों को सहयोग करने का कार्य शायद ही किसी संस्था ने दिव्यांगों के प्रति इतनी संवेदनशीलता रखी हो और अध्यक्ष जी का यह आश्वासन है कोई भी दिव्यांग आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनने से अचूक नहीं रहेगा संस्था हमेशा दिव्यांग भाई बहनों के प्रति अति संवेदनशील मानसिकता रखते हुए देश भर में कार्य कर रहे है और ऐसे ही दिव्यांगों को सदैव सहयोग करते रहेंगे
