आप की तारीफ/ललित बेरी .
आप की तारीफ
----------------------------
सुनो एक बात बताएं
आप बेहद खूबसूरत हो
बेहतरीन मूर्तिकार की
तराशी हुई मूरत हो
गुलाबी आपका चेहरा
जैसे गुलाब का फूल
एकटक निहारने की
हमसे हो जाती भूल
उसपर गुलाबी कपड़े
ढाह देते हैं क़यामत
झूठ नहीं कहते हम
सौ फीसदी है हक़ीक़त
गुलाबी आँखों में आपके
नज़र आता अनुराग
रंगत भी है गुलाबी
जैसे बागेश्वरी राग
सुनो एक बात बताएं
आप बेहद खूबसूरत हो
( ललित बेरी)
