बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ शिवसेना यूबीटी (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) युवासेना ने पुतला फूंक प्रदर्शन किया.

 


*जेहादी कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार व् ऐतिहासिक मंदिरों पर  हमले निंदनीय-चन्द्रकान्त चड्ढा 


*कहा,पलायन करने को मजबूर हिंदुओं की रक्षा के लिए मोदी सरकार का ठोस कदम न उठाना अफ़सोसजनक


लुधियाना (इंद्रजीत) : शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के पंजाब राज्य प्रमुख योगराज शर्मा के दिशा निर्देशों पर पार्टी की युवा सेना के ज़िला प्रमुख दीपक राणा दीपू व सिटी प्रधान बँटी सोढी के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदुओं व हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों के रोष स्वरूप स्थानीय शिवपुरी चौक पर पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।उक्त प्रदर्शन में शिवसेना यूबीटी के पंजाब प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा,जालंधर के ज़िला प्रमुख मुकेश स्याल,युवा सेना के पंजाब महासचिव गौतम सूद व् ज़िला प्रमुख नितिन घंड विशेष रूप से शामिल हुए।प्रदर्शन के दौरान एकत्रित हुए सैंकड़ों शिवसैनिकों द्वारा कट्टरपंथी जिहादियों के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।प्रदर्शन के दौरान संबोधन करते हुए शिवसेना नेताओं चन्द्रकान्त चड्ढा,मुकेश स्याल,नितिन घंड व गौतम सूद ने कहा कि बांग्लादेश में छात्र आंदोलन का षड्यंत्र रचकर हिंदुओं का कत्लेआम करने,हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ करने,प्राचीन एवं ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों को जलाने,हिंदू माताओं व बहनों के साथ बलात्कार करने वाले तथाकथित कट्टरपंथी जेहादियों को वहां की सरकार तत्काल काबू करे और उन्हें कड़ा दंड दे।उक्त शिवसेना नेताओं ने केंद्र में शासित मोदी सरकार के बांग्लादेश में पलायन करने को मजबूर हिंदुओं के लिए ठोस कदम न उठाने को अफ़सोसजनक बताते हुए कहा कि हिंदुओं को लेकर भाजपा का दोगला चरित्र पूरे विश्व के हिंदुओं के सामने आया है।वहीं उक्त शिवसेना नेताओं ने हर हालत में बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत से बाहर निकालने को लेकर भी केंद्र सरकार से उचित कदम उठाने की बात कही।युवा सेना के ज़िला प्रमुख दीपक राणा व शहरी प्रमुख बँटी सोढी ने कहा की बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ भारत सहित पूरी दुनिया के हिंदुओं की संवेदनाएं हैं इसलिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व् गृहमंत्री अमित शाह को बिना किसी नतीजे की परवाह किए बिना तुरंत प्रभाव से बांग्लादेश के साथ भी पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक जैसा ही व्यवहार करना चाहिए।शिवसेना नेताओं वरुण खन्ना,योगेश बांसल व विशाल बांसल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है व् जेहादी कट्टरपंथियों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है साथ ही मंदिरों को तोड़ा जा रहा है जिसे पूरे विश्व का हिंदू समाज क़तई बर्दाश्त नहीं करेगा।इस अवसर पर शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे ट्रांसपोर्ट विंग के मनोज टिंकु,ज़िला कार्यकारी प्रमुख वरुण खन्ना,युवा सेना के विपुल कुमार,युवा नेता हार्दिक बठला,युवा सेना के शहरी उपाध्यक्ष शुभम् बहल,ज़िला कोषाध्यक्ष योगेश बांसल,युवा सेना सचिव विशाल बांसल,युवा सेना नेता लवि शर्मा,लक्की कुमार,आकाश वर्मा,केशव बांसल,जोनी मेहरा,कपिल जैन,राहुल वर्मा,प्रदीप कुमार,राघव सिंगला,गौतम कुमार,विनोद सिंगला,अंकित कुमार,विक्की नागपाल,अजय सैनी,कृष्णराज वर्मा,अनिल श्रीवास्तव,मनीष कुमार,तेजिंदर सिंह,धर्मेंद्र कुमार,हिमांशु जिंदल,मुकेश वर्मा आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।