रखना सबसे दूरी कुछ दिन
है यह बहुत ज़रूरी कुछ दिन
शर्त 'कोरोना' की हम सबको
करनी होगी पूरी कुछ दिन
अब घर से बाहर जाने की
मिलेगी न मंजूरी कुछ दिन
कुछ कहने और कुछ सुनने की
रहेगी बात अधूरी कुछ दिन
सबसे मिलने पर पाबंदी
'सारा' है मजबूरी कुछ दिन
~सारा सैफी