अधूरापन हार नहीं, नई कहानी की शुरुआत .
हर सपना पूरा नहीं होता — एक विचार
ज़िंदगी का सच यही है कि हर सपना किसी का पूरा नहीं होता। कभी हालात साथ नहीं देते, कभी वक़्त। मगर इसका मतलब ये नहीं कि अधूरापन हमारा परिचय बन जाए। कोई भी इंसान किसी एक रिश्ते, एक मौक़े, या एक न मिलने वाले सपने के बिना अधूरा नहीं होता।
चाँद को ही देख लीजिए — जो रातों को रौशन करता है, राह दिखाता है… वो भी तो हर रात पूरा नहीं होता। फिर भी उसकी चमक कम नहीं होती, उसका महत्व घटता नहीं।
हम भी चाँद की तरह हैं — कभी कम, कभी ज़्यादा। पर हर रात में, हर कोशिश में, अपनी रौशनी ज़रूर छोड़ते हैं।
तो अगर आज कुछ अधूरा रह गया है… तो बस संभल जाएँ और मुस्कुरा कर कहें — कल फिर चमकना है!
क्योंकि अधूरापन हार नहीं… आने वाली पूरी कहानी की शुरुआत है।
*ललित बेरी
