शोमैन सुभाष घई ने की एक नई शुरुआत .

*फिल्ममेकर सुभाष घई ने एसजीएम एनिमेशन एवं गेमिंग स्टूडियो की शुरुआत का ऐलान किया*

मुंबई, अक्टूबर 2025: भारतीय सिनेमा और मनोरंजन में 24 अक्टूबर 2025 को एक पॉवरफुल और नया अध्याय शुरू हुआ है, जब मुक्ता आर्ट्स ने अपनी 47वीं वर्षगाँठ और अपनी शैक्षिक इकाई व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूडब्ल्यूआई) का 20वाँ वर्ष मनाया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, श्री घई, जो मुक्ता आर्ट्स और डब्ल्यूडब्ल्यूआई के चेयरमैन हैं, ने मुंबई में एक नई व्यावसायिक विंग, एसजीएम एनिमेशन स्टूडियो एनिमेशन और गेमिंग की भव्य शुरुआत की घोषणा की।

यह आधुनिकतम स्टूडियो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है, जिसका मुख्य फोकस है सृजन- आकर्षक और अभिनव एनिमेशन तथा गेमिंग कहानियों का निर्माण। इस लॉन्च को श्री घई और उनकी समर्पित टीम द्वारा पिछले एक वर्ष की रणनीतिक मेहनत का परिणाम कहा गया है, जिसमें मुक्ता आर्ट्स की विशाल सामग्री विरासत का उपयोग किया गया है, जिसमें 44 ब्लॉकबस्टर फिल्में और 500 शॉर्ट फिल्में शामिल हैं, जो नए स्टूडियो के लिए अमूल्य बौद्धिक संपत्तियों (आईपी) का स्रोत हैं।

श्री घई ने कहा, "मैं 1975 में 'कालीचरण' से बड़े पर्दे पर कहानियाँ बताना शुरू किया था और 1978 में 'कर्ज़' जैसी संगीत-युक्त फिल्म से अपने सफर की शुरुआत की। उसके बाद हमारी अधिकांश फिल्में ब्लॉकबस्टर बनीं और 2000 में 'ताल' के साथ ऑडियो-वीडियो स्टूडियो की शुरुआत की। फिर मैंने पब्लिक सेक्टर के साथ मिलकर एक वर्ल्ड-क्लास व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की स्थापना की और आज तक करीब 3000 छात्रों को फिल्म-निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "अब मैं अपने छात्रों के लिए एनिमेशन और गेमिंग में भारतीय स्टोरीटेलिंग के उज्ज्वल भविष्य को देखता हूँ। हमने अपना शोध किया है। इसलिए हम मुक्ता आर्काइव से आने वाली नई महान कहानियों के साथ छोटे और बड़े पर्दे के लिए एसजीएम एनिमेशन एवं गेमिंग स्टूडियो स्थापित कर रहे हैं। राहुल पुरी और चैतन्य चिचलिकारा को इस नए उद्यम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गहराई से देखने-समझने में सहयोग देने के लिए मेरी ओर से धन्यवाद्।"

एसजीएम एनिमेशन स्टूडियो पारम्परिक कलात्मकता को अगली पीढ़ी की तकनीक के साथ मिलाने में अनूठा माध्यम है। स्टूडियो की एक प्रमुख ताकत है इसका प्रतिभा-पूल, जिसमें 300 से अधिक एनिमेशन ग्रैजुएट्स शामिल हैं, जो पहले ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, जिनमें से कई व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के पूर्व-छात्र हैं।

मुक्ता आर्ट्स, एसजीएम एनिमेशन स्टूडियो के माध्यम से सिर्फ एनिमेशन मार्केट में ही प्रवेश नहीं कर रहा है, बल्कि भारत में कॉन्टेंट क्रिएशन के लिए एक नया मानदंड भी तय कर रहा है, और वैश्विक दर्शकों के लिए एनिमेटेड मनोरंजन की दिशा को फिर से परिभाषित करने का वादा कर रहा है। एसजीएम एनिमेशन स्टूडियो का उद्घाटन एक साहसिक कदम है, जो मीडिया और मनोरंजन की गतिशील दुनिया में नवाचार, शिक्षा और निरंतर उत्कृष्टता के प्रति मुक्ता आर्ट्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।