जो रुकते नहीं / ललित बेरी.

सफलता… हर कोई चाहता है...लेकिन सफलता उन लोगों को ही मिलती है, जो रुकते नहीं, टूटते नहीं —
बल्कि हर समस्या के पीछे छिपा समाधान खोज लेते हैं।

ज़िंदगी में चुनौतियाँ आएँगी, कभी काम बिगड़ेगा, कभी हालात उलझेंगे…पर वही आगे बढ़ते हैं जो सवालों में जवाब ढूँढ़ते हैं, अंधेरों में भी एक छोटी किरण पहचान लेते हैं।

शिकायतें हर किसी को आती हैं…पर हुनर तो उन में होता है
जो शिकायत नहीं, शक्ल बदलकर उसी चुनौती को अवसर बना देते हैं।
याद रखिए —
समस्याएँ रोकने नहीं आतीं…मजबूत बनाने आती हैं।
सफल वही है जो हर गिरावट से सीखकर, फिर से उठकर कहता है—
मैं कर सकता हूँ।