IMC pays homage to Maj Som Nath.
आईएमसी ने मनाया ‘जय जवान दिवस’ — मेजर सोमनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि
लुधियाना, 3 नवम्बर :
स्वदेशी और आयुर्वेद को समर्पित प्रतिष्ठित कंपनी आईएमसी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘जय जवान दिवस’ बड़े सम्मान और देशभक्ति के साथ मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने भारत के प्रथम परमवीर चक्र प्राप्त शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और देशसेवा को याद किया।
आईएमसी के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. अशोक भाटिया ने इस अवसर पर समस्त देशवासियों से आह्वान किया कि
“हम सबको राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रनिष्ठा की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। हमारे जवानों का त्याग और पराक्रम ही भारत की असली पहचान है।”
डॉ. भाटिया ने कहा कि आईएमसी सदैव स्वदेशी विचारधारा, भारतीय संस्कृति और आयुर्वेदिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रही है, और यही कंपनी की देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
