सब से अच्छा नहीं, सब से सच्चा/ललित बेरी .

सफल होने के लिए सबसे अच्छा नहीं, बल्कि अपने आप से सच्चा होना बहुत ज़रूरी है...क्योंकि सफलता का असली अर्थ दूसरों से आगे निकलना नहीं, बल्कि खुद से बेहतर बनना है।
जब इंसान ईमानदारी से मेहनत करता है, तो वक्त भले देर लगाए, पर पहचान जरूर दिलाता है।
अपने हर कदम में सच्चाई रखिए,
हर काम में निष्ठा रखिए —
क्योंकि जो अपने आप से सच्चा रहता है,
वो किसी भी मंज़िल से दूर नहीं रह सकता।