तुम्हारी रौशनी/ललित बेरी .

अपने जीवन की तुलना किसी और से नहीं करनी चाहिए...
क्योंकि हर इंसान की अपनी यात्रा, अपनी कहानी होती है।
सूर्य और चंद्रमा — दोनों ही चमकते हैं, पर अपने समय पर।
एक दिन को रोशन करता है, दूसरा रात को सुंदर बनाता है।

उसी तरह...
हर व्यक्ति की चमकने की घड़ी भी अलग होती है।

किसी से ईर्ष्या मत करो,
बस अपने रास्ते पर चलते रहो।

क्योंकि जब तुम्हारा वक़्त आएगा,
तो पूरी दुनिया तुम्हारी रोशनी में नहायेगी।