हर किसी को इज़्ज़त दें/ललित बेरी .

जो दूसरों को इज़्ज़त देता है, असल में वो खुद इज़्ज़तदार होता है...
क्योंकि इंसान, दूसरों को वही कुछ देता है, जो उसके पास होता है।
जिसके पास सम्मान है, वो हर किसी को सम्मान बाँटता है।
जिसके दिल में नेकी है, वो हर चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है।
ज़िंदगी की असली पहचान दौलत से नहीं, चरित्र और व्यवहार से होती है।

तो चलिए...
हर किसी को इज़्ज़त देना अपनी आदत बना लीजिए —
क्योंकि जो बाँटता है सम्मान,
वो खुद बन जाता है सबसे सम्माननीय इंसान।