एक्वेरियम की मछलियां .
एक्वेरियम की मछलियां ज़िंदगी भर अपनी खूबसूरती की सज़ा काटती हैं। देखने में रंगीन, आकर्षक एवं मनमोहक, पर भीतर से कैद – सीमित दायरे में तैरती, पर सागर की गहराई से अनजान। आज का इंसान भी कुछ ऐसा ही है — दिखावे की चमक में डूबा, लाइक्स �"र लाइमलाइट का कैदी। हम खुद को आज़ाद समझते हैं, पर हमारी आत्मा किसी न किसी “एक्वेरियम” में बंद है — सफलता, प्रसिद्धि या सामाजिक अपेक्षा�"ं के भीतर। असली सौंदर्य तब है जब हम बाहर की नहीं, भीतर की आज़ादी तलाशें — जहां आत्मा खुलकर सांस ले सके �"र जीवन सच में तैर सके।
#ललित बेरी
