सनातन सेवा समिति और वेद प्रचार मण्डल द्वारा सम्मान समारोह 31 को.
लुधियाना, 28 जनवरी, सनातन सेवा समिति पंजाब एवं वेद प्रचार मंडल (रजि.) पंजाब की तरफ से संयुक्त रूप से 31 जनवरी को प्रात: 11.00 बजे बी.सी.एम. स्कूल सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे, जबकि पंजाब के शिक्षा मंत्री, स. हरजोत सिंह बैंस मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा की वेद प्रचार मंडल द्वारा युवा वर्ग �"र विशेष रूप से छात्रों को संस्कारित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिन महानुभावों ने विशेष योगदान दिया है, उनके लिए इस वर्ष वैदिक गौरव सम्मान आरंभ किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में 296 विद्यालयों ने भाग लिया तथा लगभग 60 महाविद्यालय फरवरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। समारोह में लुधियाना से रजनीश आहूजा (होटल आगाज़) बिपन जैन, (मै. श्रमण जैन स्वीट्स) डी.पी. गुलेरिया, प्रिंसिपल (बी.सी.एम. स्कूल, चंडीगढ़ रोड), जसविंदर कौर सिद्धू, प्रिंसिपल, (डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, भाई रणधीर सिंह नगर), डॉ.अनु वर्मा, प्रिंसिपल (पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल) डॉ. वंदना शाही, प्रिंसिपल (बी.सी.एम. स्कूल, बसंत एवेन्यू) डॉ. अजीत कौर, प्रिंसिपल (रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज) रंजू मंगल, प्रिंसिपल (भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर), डॉ. सतवंत कौर भुल्लर, प्रिंसिपल (डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, पक्खोवाल रोड), उपासना मोदगिल, प्रिंसिपल (भारतीय विद्या मंदिर चंडीगढ़ रोड), मनीषा मदान, प्रिंसिपल, (भारतीय विद्या मंदिर दुगरी) सी.ए. अमरजीत कंबोज, (मै. दास खन्ना एंड कंपनी) आर्किटेक्ट संजय गोयल, (मै. डिज़ाइनएक्स आर्किटेक्ट्स) निधि जैन प्रिंसिपल, (बी.सी.एम. स्कूल बसंत सिटी) डॉ. मनुदीप कौशल, निर्देशक, (गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, दाखा) मनीता काहलों (प्रिंसिपल गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वूमेन) जगप्रीत कौर, प्रिंसिपल (गुरु नानक खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल), डॉ. हरप्रीत कौर,डायरेक्टर, (खालसा इंस्टिट्यूट आफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी) डॉ. किरण दीप कौर, प्रिंसिपल (मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमेन), नीरू कौड़ा,प्रिंसिपल (बी.सी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फोकल पॉइंट) जालंधर से डॉ. किरण अरोड़ा, पूर्व उपकुलपति (बाहरा विश्वविद्यालय, सोलन) ममता बहाल, प्रिंसिपल (सेठ हुकम चंद एस.एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल) प्रवीण सैली, प्रिंसिपल (शिव ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल) डॉ. पूजा पाराशर, प्रिंसिपल, (पी.सी.एम.एस .डी. कॉलेज फॉर वूमेन) मोगा से डॉ. नीना अनेजा, प्रिंसिपल, (एस.डी.कॉलेज फॉर वूमेन) सोनिया कलसी, डी.एन.मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल) मलेरकोटला से डॉ.मीना कुमारी, हेड एजुकेशनल अफेयर्स, (के.एम.आर.डी जैन कॉलेज फॉर वूमेन) संगरूर से महाशय वीरेंद्र अध्यक्ष, (वेद प्रचार मंडल) को युवा वर्ग में वेद विद्या के प्रचार तथा प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए *वैदिक गौरव सम्मान* से सम्मानित किया जाएगा।
