Corona Update .
LALIT BERRY
ZPnews
देश में कोरोना संक्रिमतो की कुल संख्या 3,453 पर पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में ही इस बीमारी के 1,973 मरीज बढ़े हैं। कोरानावायरस संक्रमण के शनिवार को 345 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 74 मरीज मिले। इसके बाद दिल्ली में 59, उत्तरप्रदेश में 53, महाराष्ट्र में 47, राजस्थान में 21, हरियाणा में 18, जम्मू-कश्मीर में 17, आंध्रप्रदेश में 16, कर्नाटक में 16, गुजरात में 10, मध्यप्रदेश-पंजाब में 4-4, असम 2 �"र गोवा-छत्तीसगढ़ में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 563 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,902 है। इनमें से 2650 का इलाज चल रहा है। 183 ठीक हुए �"र 68 की मौत हो चुकी है।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोनावायरस से पैदा हुए हालात को लेकर 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजनैतिक दलों के नेता�"ं से बात करेंगे। लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री पहली बार विपक्षी दलों के नेता�"ं से बात करेंगे। वे दोनों सदनों लोकसभा �"र राज्यसभा में पांच से ज्यादा सांसदों वाली पार्टियों के सदन में नेता�"ं से चर्चा करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए 9 मिनट घरों की लाइट बंद करने की अपील की है। इस दौरान एक साथ लाइट बंद करने से ग्रिड फेल होने की बात कही जा रही है। ऊर्जा मंत्रालय ने इस दावे को खारिज किया है।
